मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू की जाएगी जो चार अगस्त तक चलेगी। विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से आहूत किये जाने संबंधी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी।
मंत्रिपरिषद का यह फैसला अब राज्यपाल की स्वीकृति के लिए राजभवन भेजा जायेगा, तत्पश्चात इस संबंध में अधिसूचना जारी की जायेगी।
बता दें कि राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। इस बार मानसून सत्र में 6 कार्य दिवस होंगे। इस दौरान कई विधेयकों पर चर्चा होगी। वहीं इस बार मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
फिलहाल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक के बाद सरकार ने प्रारंभिक विद्यालयों हेतु सहायक आचार्य संवर्ग नियमावली 2023 को स्वीकृति दी जिसके बाद राज्य में अब सहायक आचार्य की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।