सांसदों ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया से मुलाकात, बोकारो हवाई अड्डे का नामकरण बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मयी सिंह महतो व गोमिया विधानसभा के विधायक लंबोदर महतो के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र के माध्यम से संयुक्त रूप से आग्रह किया है कि बोकारो स्थित हवाई अड्डे का नामकरण झारखंड आंदोलन के अगुआ पूर्व सांसद व बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी महतो के नाम पर किया जाए।पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि कि प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के तहत झारखंड राज्य के बोकारो हवाई अड्डा का चयन किया गया था। जिसका कार्य भौतिक रूप से पूरा हो चुका है व इसका उद्घाटन कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में स्व. विनोद बिहारी महतो की भूमिका अत्यंत अग्रणी व महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका निधन दिल्ली में हुआ उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले बोकारो हवाई अड्डा में लाया गया जहां लाखों लोगों ने उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय महतो का इस हवाई अड्डे से आत्मिक व भावनात्मक लगाव रहा है और झारखंड राज्य की 3.33 करोड़ जनता की प्रबल इच्छा व आकांक्षा है कि उस हवाई अड्डा का नामकरण झारखंड आंदोलन के भीष्म पितामह स्व विनोद बिहारी महतो के नाम पर “विनोद बिहारी महतो हवाई अड्डा- बोकारो” किया जाए। श्री सिंधिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इसपर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे व इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई व प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *