मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 32 मुस्लिम धर्मावलंबी हटिया रेवले स्टेशन के लिए रवाना, 15-21 फरवरी तक अजमेर शरीफ, आगरा व फतेहपुर सिकरी की करेंगे यात्रा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 32 मुस्लिम धर्मावलम्बियों को आज समाहरणालय से हटिया स्टेशन, रांची के लिए रवाना किया गया। विशेष ट्रेन द्वारा हटिया स्टेशन, रांची से विभिन्न निर्धारित तीर्थ स्थलों आगरा, अजमेर शरीफ व फतेहपुर सिकरी ले जाया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के देखभाल व निगरानी के लिए जिला स्तर से नोडल पदाधिकारी के रूप में अफरोज आलम, कनीय अभियंता, एनआरईपी, जमशेदपुर व सहयोगी सदस्य नईयर शादमानी (उर्दू टंकक), अनुमण्डल कार्यालय, धालभूम भी गए हैं, जो संपूर्ण यात्रा अवधि में आईआरसीटीसी व पर्यटन विभाग से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उन्हें गंतव्य तक ले जाने और तीर्थ यात्रा के बाद जिला मुख्यालय तक वापसी तक संपूर्ण यात्रा के दौरान देखभाल व निगरानी सुनिश्चित करेंगे। यह यात्रा 15 फरवरी 2023 से 21 फरवरी 2023 तक यात्रा निर्धारित है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *