पति के खिलाफ सड़क पर उतरी पत्‍नी, प्रताड़ित करने का आरोप, ननदोई डॉ अग्रवाल के क्लीनिक के बाहर धरने पर बैठी

जमशेदपुर : साकची निवासी रचना देबुका आज अपने पति के खिलाफ सड़क पर उतर गई। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने ननदोई डॉ आर के अग्रवाल के क्लीनिक के बाहर धरने पर बैठ गई। रचना ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके पति मनोज अग्रवाल और उनके परिजन उन्हें दहेज़ को लेकर प्रताड़ित करते है। इसे लेकर उसने ससुराल पक्ष पर केस भी किया है। उनकी एक बेटा और एक बेटी है। अब उन्हें घर से भी निकाल दिया गया है। अपने बच्चों से दूर कर दिया गया है। इसलिए वह न्याय के लिए अपने आज क्लीनिक के बाहर धरने पर बैठी है। वहीं इस मामले को लेकर डॉ. आरके अग्रवाल का कहना है कि उन्हें इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। इस मामले को लेकर वह मनोज से बात करेंगे। वहीं उन्होनें कहा कि ऐसी स्थिति में महिला को कानूनी सहायता लेनी चाहिए।

Latest Articles