भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जमुई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल और जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी के निर्देशानुसार किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नरेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ विकार चंद्र आर्य (कहार), संतोष झुनझुनवाला (मारवाड़ी), नरेश गुप्ता (तेली), विजय लहेरी (लहेरी) और संजय साव (कानू) को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशांत कुमार सुलतानियां (मारवाड़ी) और सुजीत मंडल (धानुक) को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं, विनोद यादव (OBC), नन्दकिशोर विश्वकर्मा (लोहार), लव शर्मा (बढ़ई), गिरीश ठाकुर (नाई) और दिलीप पंडित (कुम्हार) को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
संजय यादव (OBC) को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग की भागीदारी को मजबूती देने के लिए पूरी टीम संकल्पित है और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगी।