डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देशभर में 23 अगस्त यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया जा रहा है।आज चंद्रयान 3 (chandrayaan3) को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। वहीं इस खास मौके पर इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है।
23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3
की हुई थी सॉफ्ट लैंडिंग
पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त 2023 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
सॉफ्ट लैंडिंग की याद में सरकार ने नेशनल स्पेस डे मनाने का किया था एलान
बता दें कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।
वहीं,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जताई और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।