स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन, महापुरूष की जीवनी से रूबरू हुए युवा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर आज नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम व रामकृष्ण मिशन सोसाइटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कोविड की परिस्थिति को देखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल मोड में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया गया।

उसके बाद रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा के प्रधानाध्यापक अपूर्व दास द्वारा स्वागत भाषण से सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। रामकृष्ण मिशन सोसाइटी के सचिव स्वामी अमृतानंदजी महाराज द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद की जीवन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन के विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने व नेहरू युवा केंद्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र,पूर्वी सिंहभूम, रामकृष्ण मिशन के विभिन्न स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *