मिरर मीडिया : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलमी में नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला। बता दें कि सड़क निर्माण कार्य में लगे JCB को हथियार से लैश नक्सालियों ने आग के हवाले कर दिया है।

इस दौरान JCB के ड्राइवर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूत्रों कि माने तो नक्सली ठेकेदार से लेवी की मांग कर रहें थे। लेवी नहीं देने के कारण नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इधर घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर भाग खड़े हुए और कार्य ठप हो गया। जबकि घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।

