मिरर मीडिया : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ दिव्या गुप्ता बुधवार को धनबाद पहुंची जहां उन्होंने बरमसिया स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल सुधार गृह में कई अनियमितताएं होने की बात कही।
मीडिया को जानकारी देते हुए डॉ दिव्या गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बाल आयोग की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा देश भर के सभी संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किये जाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में धनबाद के बरमसिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को अपने दायित्व के बारे में जानकारी नहीं है, संवेदनशीलता की कमी के साथ ही कई अन्य कमी भी पाई गई। अनियमितता के बारे में डिस्टिक मजिस्ट्रेट एवं प्रधानमंत्री को पत्राचार कर सूचित किया जाएगा एंव जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
कई ऐसी अनियमितताएं भी पाई गई जिस पर तत्कालीन कार्रवाई करने की जरूरत है। हालांकि, अनियमितताओं के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। साथ ही उन्होंने सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति की तस्वीर अनिवार्य होने के बात कही।