मिरर मीडिया : देश के 16वें राष्ट्रपति के चयन के लिए झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य के 80 विधायक और 20 सांसद आज अपने उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे।
आपको बतादें कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए राज्य में 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे। झामुमो के तीन सांसद हैं, जो दिल्ली में मतदान करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 81 विधायक और 20 सांसद ,राज्यसभा व लोकसभा मिलाकर हैं। भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो शामिल नहीं हो पायेंगे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और इलाज के लिए राज्य से बाहर हैं।
ऐसे में 80 विधायक ही वोटिंग करेंगे। इसमें एनडीए के पक्ष में 60 और यूपीए के पक्ष में 20 विधायक हैं। जानकारी दे दें कि यहां वोटों का कुल मूल्य 28256 है। एक विधायक के वोट का मूल्य 176 और एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। हालांकि विपक्षी कुनबे में बिखराव से द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है।