डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति (संख्या 742/2025) जारी कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले राशन कार्डधारियों से सितंबर 2025 माह का बकाया खाद्यान्न 07 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से उठा लेने की अपील की है।
मुख्य निर्देश
जिन कार्डधारियों ने सितंबर 2025 का राशन अभी तक नहीं लिया है, वे कल, 07 अक्टूबर 2025 तक अपना उठाव सुनिश्चित करें। जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराएं और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस निर्धारित समय सीमा के भीतर खाद्यान्न का उठाव अवश्य कर लें, जिससे आगामी माह के वितरण कार्य में किसी भी तरह की रुकावट या असुविधा न हो।

