जमशेदपुर : शहर में अपराध नहीं थम रहा है। जमशेदपुर क्राइम सिटी बनती जा रही है। जहां आए दिन हत्या, लूटपाट और झपटमारी, फायरिंंग जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अब न तो कानून का डर रह गया है और ना ही पुलिस का खौफ। गुरुवार को जहां बागबेड़ा में शराब माफिया संजीत और बबलू सिंंह गुट के बीच आपस में ही फायरिग हुई। वहीं शुक्रवार को फिर दिनदहाडे गोली चली। आजादनगर थाना क्षेत्र में कोहिनूर टावर के पास बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर फरार हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना स्थल पर भवन निर्माण का काम चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और छानबीन मे जुटी है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने की बात कहते हुए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
न कानून का डर, न पुलिस का खौफ! शहर में आज फिर गोलियों की गूंज

Leave a comment