New Delhi: दिल्ली में शीतलहर का कहर, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, नई दिल्ली: राजधानी में ठंड ने रविवार को अपने तेवर दिखाए। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। पहाड़ी राज्यों की ठंड का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को दिल्ली का तापमान शिमला से भी कम रहा, जिससे शीत लहर जैसी स्थिति बन गई।

अगले कुछ दिन ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभाव

नामौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हल्के कोहरे के साथ सुबह और रात के समय ठिठुरन का असर अधिक रहेगा।

उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का असर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में तापमान और गिरने की संभावना है। हिमाचल के लाहुल-स्पीति में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।

यहां झरने और नदियां जमने लगी हैं। वहीं, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शिमला में राहत, दिल्ली में सर्दी बढ़ी

शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से ठंड से राहत रही। इसके विपरीत, दिल्ली में लगातार तापमान गिरने से ठंड का असर तेज हो गया है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और शुक्रवार को 9 डिग्री सेल्सियस था।

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात की ठंड बढ़ सकती है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views