झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री नियुक्त : धनबाद महानगर के प्रदेश मंत्री बने सरोज सिंह

KK Sagar
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 28 मार्च 2026 को नई प्रदेश पदाधिकारी सूची जारी की।

इस नई सूची में धनबाद महानगर के सरोज सिंह को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को धनबाद क्षेत्र में संगठन की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार कुल 24 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), अन्ना महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय (गढ़वा), भानु प्रताप शाही (गढ़वा), डॉ. प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और गीता कोड़ा (चाईबासा) शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री के रूप में गणेश मिश्रा (धनबाद ग्रामीण), अमर कुमार बाउरी (बोकारो) और मनोज सिंह (पलामू) को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मंत्री पद पर दिलीप वर्मा (गिरिडीह महानगर), शैलेन्द्र सिंह (सरायकेला-खरसावां), सरोज सिंह (धनबाद महानगर), सविता सिंह (रांची महानगर), अमरेश यादव (हजारीबाग), कृष्णा महतो (साहेबगंज), अमित सिंह (रांची महानगर), मनीष उरांव (लोहरदगा) और शालिनी (वैश्यवार) (गिरिडीह) को शामिल किया गया है।

इसके अलावा दीपक बंका (रांची महानगर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास (रांची महानगर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता (चौरसिया) (रांची महानगर) को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....