रात्रि में देवघर-दिल्ली विमान सेवा को मंजूरी, मार्च से शुरू होगी नई उड़ान

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देवघर एयरपोर्ट पर 30 मार्च से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रात्रि की फ्लाइट सेवा भी शुरू हो जाएगी। इस नई सेवा के तहत अब दिल्ली और देवघर के बीच दो फ्लाइट होंगी।

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने एक्स ट्विटर हैंडल पर इस सेवा की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 30 मार्च से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम में भी हवाई जहाज की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली से विमान शाम 5:30 बजे उड़ान भरेगा और देवघर एयरपोर्ट पर शाम 7 बजे लैंड करेगा।

यह भी देखें :

महाशिवरात्रि पर भूईफोड़ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, अराध्य के दर्शन के लिए आतुर दिखें लोग

https://youtu.be/sbFyWhCEH3s?si=RkR9_jSVWfMHJQFY

नई फ्लाइट सेवा का समय और परिचालन

नई फ्लाइट सेवा के मुताबिक, देवघर एयरपोर्ट से रात 7:40 मिनट पर उड़ान भरेगी और दिल्ली पहुंचने का समय रात 9:30 बजे होगा। यह फ्लाइट भी इंडिगो की होगी।

देवघर एयरपोर्ट पर विशेष लैंडिंग सुविधा

देवघर एयरपोर्ट पर 550 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमान लैंड करने की सुविधा है। यह बिहार-झारखंड का इकलौता एयरपोर्ट है, जहां ऐसी सुविधा उपलब्ध है। रनवे पर 900 मीटर तक कैट वन एप्रोच लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो पटना और रांची के एयरपोर्ट्स से बेहतर है।

देवघर एयरपोर्ट की आधुनिक सुविधाएं

देवघर एयरपोर्ट तीन साल की यात्रा पूरी करने जा रहा है और यह अब पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है। यहां से दिल्ली, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं।

जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित होती हैं। पटना और रांची के लिए सप्ताह में एक दिन एटीआर की फ्लाइट सेवा भी उपलब्ध है।

Share This Article