स्वास्थ्य की नई पहल: चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी के लिए निःशुल्क जांच शिविर

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत आज एक दिवसीय निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डॉ साहिर पाल ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के प्रयास से मिर्गी रोगियों की पहचान के लिए शिविर आयोजित कर उनका समुचित इलाज व उन्नमुलन के लिए ‘परियोजना उल्लास’ के तहत पहला शिविर अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला, दूसरा शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा और तीसरा शिविर का आयोजन शहरी क्षेत्र में टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल और परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार पांडा के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। शहरी क्षेत्र अंतर्गत परियोजना उल्लास के शिविर में 139 मानसिक रोगियों का निःशुल्क स्क्रीनिंग व परामर्श के साथ-साथ एक महीने का दवा व आने-जाने और खाने की भी नि:शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया।

परियोजना उल्लास को सफल बनाने में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा रंजीत कुमार पांडा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम से मनोचिकित्सक डॉ दीपक कुमार गिरि, डॉ महेश हेमब्रम, डॉ सुकांता सीट, डॉ फटिक पाल, डॉ वीआरके सिन्हा, डॉ रोहित आनंद, डॉ मंगेश दोराई, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हकीम प्रधान, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्यम कुमार, सुशीला मार्डी, मनीषा कुमारी, लच्छू मार्डी, शुभेन्दु, धर्मपाल मंडल, शहरी क्षेत्र के बीटीटी, एसटीटी, सहिया साथी, साहियाओं व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकूलिया के समस्त स्वास्थ्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article