नवनियुक्त मनरेगा लोकपाल पहुंचे पोटका, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मनरेगा अधिनियम के तहत झारखंड सरकार से नवनियुक्त मनरेगा लोकपाल सनत कुमार महतो गुरुवार को पोटका प्रखंड पहुंचे। इस दौरान लोकपाल महतो ने पोटका प्रखंड मुख्यालय मे प्रखंड के सभी पधिकारी, कर्मी, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि के साथ परिचयात्मक बैठक किया। इस बैठक में उन्होने सभी पदाधिकारियों को सरकारी नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक अधिनियम है, इसमे सभी को नियमानुसार कार्य करने का स्पष्ट उल्लेख है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कर्मी नियमानुसार कार्य करे, ताकि किसी तरह की शिकायत नहीं आये।

वह पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत के सारसे गांव मे सरला सरदार, छोटो सरदार व गुरुचरण सरदार के तीन एकड़ जमीन मे लिये गए आम बागवानी को देखने के लिए गए, जिसके बाद प्रधान हांसदा के जमीन पर लिए गए आम बागवानी को भी देखा। सारसे के आम बागवानी मे इंटर क्रोपिंग भी किया गया है, जबकि आम को पैड़ मे मंजर लगने लगे है। सभी आम के पौधे जीवित है और लहलहाने भी लगे है। लोकपाल महतो ने लाभुक के मेहनत की सराहना किया। उन्होंने लाभुकों को मनरेगा के अन्य योजनाओं से जोड़ने का भी निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ महेंद्र रविदास, बीपीआरओ अख्तर हुंसैन, एपीओ अखिलेश कुमार, मुखिया सावित्री सरदार, दीपांतरी सरदार, पानो सरदार, कनक सरदार, सावित्री हांसदा, सोहागी टुडू, मालती हांसदा, माधव हेंब्रोम, रत्नारानी भकत, बास्ता मुर्मू, बीपीओ अमीत कुमार, सुमंत सीट, सहायक अभियंता अभिषेक नंदन, कनीय अभियंता जेम्स हांसदा, रोजगार सेवक ईश्वरलाल सरदार, सुखदेव हेंब्रोम आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *