जमशेदपुर : मुसाबनी प्रखंड में आज मनरेगा अधिनियम के तहत झारखंड सरकार से नवनियुक्त मनरेगा लोकपाल सनत कुमार महतो शुक्रवार को मुसाबनी पहुंचे। सबसे पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी सीमा कुमारी से मुलाकात की और प्रखंड सभागार में सभी पदाधिकारी, कर्मी, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि के साथ परिचयात्मक बैठक किया।

बैठक मे सनत महतो द्वारा सभी पदाधिकारियों को सरकारी नियमानुसार व प्राक्कलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिये व मनरेगा एक्ट अधिनियम है, इसमे सभी को नियमानुसार कार्य करने का स्पष्ट उल्लेख है। इसलिए सभी पदाधिकारी व कर्मी नियमानुसार कार्य करे, ताकि किसी तरह की शिकायत नहीं आए। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा को ध्यान में रखते हुए व मनरेगा एक्ट अधिनियम का पालन करते हुए किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देगें और कार्य को नियमानुसार व ससमय पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद मनरेगा लोकपाल महतो के संग प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुईलीसुता, पारूलिया पंचायत में मनरेगा अन्तर्गत मनरेगा पार्क, मेढ़बन्दीकरण आदि कार्याें को देख गया व कार्य को देखकर काफी संतुष्ट पाया गया व निर्देश दिया गया कि इसी तरह कार्य को करते हुए ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेगें। वहीं बागबानी के लाभुक मिराज खान को बागवानी के अन्दर खेती बाड़ी करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मुखिया दुलारी सोरेन, सुकुरमुनी हेम्ब्रम, पानो सोरेन, पंचायत सचिव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।