जमशेदपुर : आज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के बैठक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो व अंचल अधिकारी सदानंद महतो के द्वारा सभी नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख देवाला हांसदा, प्रखंड उप प्रमुख सुकरा मुंडा व सभी पंचायत समिति सदस्य को फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया गया।

इस बैठक में 15 वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं सभी को अवगत कराए गए तथा कार्य करने की मार्गदर्शिका प्रदान की गई। इस बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख सभी पंचायत समिति सदस्य व उपस्थित रहे।