बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री जब राज्य की राजनीति छोड़ केन्द्र की ओर रूख करने वाले हैं, ऐसे समय में उनके बेटे निशांत कुमार पॉलिटिकल डेब्यू करने वाले हैं। बिहार में जनता दल-यूनाइटेड की कमान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हाथ में आने वाली है। पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले ही निशांत सक्रिय नजर आने लगे हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताएं एवं युवा विधायकों के साथ बैठक
निशांत कुमार औपचारिक रूप से आठ मार्च को पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार देर रात निशांत की पार्टी के वरिष्ठ नेताएं एवं युवा विधायकों के साथ बैठक हुई। निशांत कुमार पटना में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जदयू के युवा विधायकों के साथ बैठक की है। इस दौरान करीब 20 विधायक मौजूद रहे हैं।
ये नेता बैठक में हुए शामिल
इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू एमएलसी संजय गांधी मौजूद रहे और भविष्य की योजनाओं को लेकर निशांत ने जेडीयू के युवा विधायकों के साथ की रायशुमारी की गई। बैठक में शुभानंद मुकेश, रूहेल रंजन, एम मृणाल, ललन सर्राफ, चेतन आनंद, कोमल सिंह, समृद्ध वर्मा, अतिरेक कुमार, राहुल सिंह और वशिष्ठ सिंह समेत जेडीयू के कई युवा विधायक भी मीटिंग।
सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया
बैठक के बाद ग्रुप फोटो भी लिया गया। जदयू के युवा विधायकों ने निशांत कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया।

