संसद में इतिहास बना विवाद: इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग”

KK Sagar
2 Min Read

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025
मंगलवार को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध में इंदिरा गांधी की भूमिका पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखते हुए अध्यक्षीय डायरेक्शन संख्या 115 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि,

“राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की 1971 युद्ध में भूमिका को लेकर झूठा और भ्रामक बयान दिया। दिसंबर 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी, जो कि ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में दर्ज है। इससे स्पष्ट होता है कि भारत की स्थिति आत्मसमर्पण जैसी थी।”

दुबे का यह पोस्ट उस समय आया जब राहुल गांधी संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को “देश की सैन्य उपलब्धियों का अपमान” बताया और मांग की कि वे अपना बयान वापस लें।

इस पूरे विवाद ने संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक को और तेज कर दिया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....