बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे।
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री?
बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो गया है। चार बजे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का पर्चा शिवराज सिंह खोलेंगे। दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, अब तक उनके नाम के आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा के विश्वस सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे।
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विजय सिन्ह समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सम्राट चौधरी मंच के नीचे सामने की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। विजय कुमार सिन्हा भी सम्राट चौधरी के साथ बैठे हैं। उनकी बगल में प्रेम कुमार अगली कतार में बैठे। शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में मौजूद। चंद मिनटों में विधायक दल के नेता यानी बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा।

