Jamshedpur : पुलिस या अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर डायल करने की जरूरत नहीं, 112 नंबर पर पाए सभी समस्याओं का समाधान

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अब आपको पुलिस से संबंधित या अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर डायल करने की जरूरत नहीं। बल्कि केवल 112 नंबर डायल कर समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। सेंट्रल की ओर से कुछ इसी तरह का नया प्रयास शुरू किया गया है। इसके परिणाम भी सुखद सामने आ रहे हैं। यह जानकारी प्रेसवार्ता में सीसीआर डीएसपी अंजनी तिवारी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 में फोन करने पर तत्काल पहल करने का काम किया जाता है। यह सेंट्रल के पास सीधे कॉल जाता है, लेकिन इसे तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को रेफर कर दिया जाता है। डायल 112 पर पुलिस-प्रशासन, अग्निशमन, हादसा, आपदा से संबंधित का लाभ उठाया जा सकता है। आम लोगों को जागरुक करने के लिए इस तरह की पहल जमशेदपुर पुलिस की ओर से की गई है।

Share This Article