त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मुखिया व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत(आम) निर्वाचन-2022 पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में धालभूमगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत मुखिया के 1 नामांकन जिसमे निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सदानंद महतो के द्वारा मोदाशोली 1 का नामांकन स्वीकार किया गया।

मुखिया पद के लिए 7 नामांकन पत्र खरीदे जिसमें, रावतरा 1, नूतनगढ 1, जुगिशोल 2, कोकपारा 1 पावरा नरसिहगढ़ 1, वार्ड सदस्यों के 24 जिसमे कानाश 1 ,मोदशोली 4 , चूकरीपड़ा 4 , जुनवानी 3 ,पावड़ा नरसिंहगढ़ 4 , कोकपारा 3, जुगिशोल 3, नूतनगढ़ 2
प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे व ग्राम पंचायत सदस्य के 5 नामांकन किया गया। जिसमे निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो के द्वारा रावतारा 2, कोकपारा नरसिहगढ़ 1, मोदाशोली 1, मोहुलिशोल 1 नामांकन स्वीकार किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *