जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के डीन एवं अन्य पदाधिकारियों का मनाेनयन

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर । जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के डीन एवं अन्य पदाधिकारियों का मनाेनयन गुरुवार को कर दिया गया। इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के आदेशानुसार रजिस्ट्रार डा. प्रभात कुमार सिंह की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। ह्ययूमेनिटीस का डीन डा. सुधीर साहू, सोशल साइंस डा. सबिहा युनूस, डा. जावेद अहमद को साइंस का डीन बनाया गया है। वहीं कामर्स के डीन के रूप में डा. सुधीर कुमार साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभिन्न विषयों के एचओडी के रूप में इंग्लिश डा. मनीषा टाइटस, बंगला, ओडिया व संस्कृत डा. सुधीर साहू, उर्दू डा. रिजवाना परवीन, हिंदी डा. पुष्पा कुमारी, फिलॉसफी सुश्री अमृता कुमारी, इकोनोमिक्स व जियोग्राफी (अतिरिक्त प्रभार) डा. रेखा झा, मनोविज्ञान व इतिहास (अतिरिक्त प्रभार)डा. सबीहा युनूस, गृह विज्ञान डा. रमा सुब्रहम्णयम, संगीत डा. सनातन दीप, राजनीतिक विज्ञान सुश्री सोनाली सिंह, कामर्स डा. कामिनी कुमारी, बाटनी डा. रुपाली घोष, केमेस्ट्री डा. अनामिका, फिजिक्स डा. राजेंद्र कुमार जायसवाल, मैथ्स डा. जावेद अहमद, जूलाजी का एचओडी डा. अनिता शुक्ला को बनाया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के वोकेशनल सेल का कोर्डिनेटर डा. अन्नपूर्णा झा तथा प्लेसमेंट सेल का कोर्डिनेटर डा. रत्ना मित्रा को बनाया गया है। परीक्षा बोर्ड का भी हुआ गठन: विभिन्न परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड के सदस्यों का मनोनयन करते हुए इसे अधिसूचित कर दिया गया है। परीक्षा बोर्ड का चेयरमैन जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय डा. अंजिला गुप्ता, सदस्य सचिव डा. रमा सुब्रहम्णियम को बनाया गया है। बोर्ड के सदस्य के रूप में प्रभारी रजिस्ट्रार डा. प्रभात कुमार सिंह व सभी डीन इसके सदस्य होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *