अब नामीबिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 11 साल में अब तक 27 देशों ने दिया अवॉर्ड

Neelam
By Neelam
5 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी 2 से 10 जुलाई तक 5 देशों के दौरे पर रहे। इस क्रम में पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर नामीबिया पहुंचे। यहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को यह पुरस्कार नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा द्वारा विंडहोक में आयोजित एक समारोह में दिया गया। बतौर पीएम, मोदी का यह 27वां इंटरनेशनल अवॉर्ड है।

प्रधानमंत्री ने नामीबिया की संसद को भी संबोधित किया

उन्होंने कहा, मैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान लेते हुए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा है। नामीबिया के मजबूत और सुंदर पौधों की तरह, हमारी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। यहां के राष्ट्रीय पौधे, वेल्वित्शिया मिराबिलिस की तरह, यह समय और उम्र के साथ और भी मजबूत होगी। पीएम ने कहा, आपने 2022 में हमारे देश में चीतों को फिर से बसाने में हमारी मदद की, हम आपके इस गिफ्ट के लिए बहुत आभारी हैं। उन्होंने आपके लिए एक संदेश भेजा है- सब कुछ ठीक है। वे बहुत खुश हैं और अपने नए घर में अच्छी तरह से ढल गए हैं। उनकी संख्या भी बढ़ी है।

7 दिनों में 4 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी को 26 अवॉर्ड मिल चुके हैं। पीएम मोदी को पिछले 7 दिनों में 4 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री इस हफ्ते 5 देशों के दौरे पर थे। इस दौरान 4 मुल्कों ने उनका सम्मान किया है। वहीं, 24 घंटे के भीतर दिया गया दूसरा पुरस्कार है।

2016-2025 तक तक इन देशों ने किया सम्मानित

11 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 27 देशों ने अवॉर्ड दिया है। सम्मान पाने का सिलसिला 2016 में शुरू हुआ था। सबसे पहले पीएम को 2016 में सऊदी अरब ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किया। 2016 में ही अफगानिस्तान ने पीएम को स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर सम्मान दिया। 2018 में फिलिस्तीन ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट फलस्तीन से नवाजा। 2019 में यूएई ने ऑर्डर ऑफ जायद दिया। 2019 में ही पड़ोसी देश रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल दिया। 2019 में ही मालदीव ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ इज्जुद्दीन से सम्मानित किया। बहरीन ने भी पीएम मोदी को 2019 में किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मनित किया।

2023 में मिले 6 अवार्ड

2020 में अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। 2021 में भूटान ने पीएम को ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो से नवाजा। 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को एबाकल अवॉर्ड दिया। 2023 में ही फिजी ने पीएम मोदी को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर दिया। 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम को ऑर्डर ऑफ लोगोहू भी दिया। जोकि सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 2023 में मिस्त्र ने ऑर्डर ऑफ नाइल दिया। 2023 में फ्रांस ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द सीजन ऑनर दिया। 2023 में ग्रीस ने द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से नवाजा। इसके बाद पीएम को 2024 में डोमिनिका, नाइजीरिया, गुयाना, बारबाडोस और कुवैत ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाले पीएम

आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले, जबकि इंदिरा गांधी को भी दो सम्मान मिले। डॉ. मनमोहन सिंह को भी अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले, जबकि राजीव गांधी को कोई सम्मान नहीं मिला।

Share This Article