महाजुटान में झारखंड के मूलवासी रहेंगे मौजूद
मिरर मीडिया : खतियान आधारित नियोजन नीति को लेकर मामला थमता नहीं नजर आ रहा है। छात्र संघठनों द्वारा तीन दिवसीय आंदोलन के बाद अब 23 अप्रैल को विधायक लोबीन हेमब्रम ने रांची में आदिवासियोंके महाजुटान के लिए रांची पहुँचने की अपील की है।
राजमहल परियोजना क्षेत्र ललमटिया के गेट पर रैयतों के मंथन पर पहुंचे विधायक लोबीन हेमब्रम ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में झारखंड के मुलवासी का महाजुटान होगा। उन्होंने कहा कि खतियान बचाव महाजुटान हो रहा है जिसके लिए सभी से 23 अप्रैल को रांची पहुँचने की अपील की है।
लोबीन हेमब्रम लगातार नियोजन नीति को लेकर आवाज़ उठाते रहें हैं। जबकि इस नीति के विरोध में सरकार के ख़िलाफ भी आवाज़ उठा रहें हैं।