जमशेदपुर में अब छूटेगा पसीना! 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लौहनगरी के निवासियों के लिए राहत के दिन अब खत्म होने वाले हैं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और खुशनुमा मौसम के बाद अब सूरज अपने तीखे तेवर दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से शहर के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

गर्मी का ‘डबल अटैक’
​अप्रैल के पहले 10 दिनों में हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे लोगों को ‘कूल-कूल’ अहसास हो रहा था। लेकिन अब लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

15 अप्रैल: अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
16 अप्रैल: गर्मी और बढ़ेगी, पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?
​कल यानी शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि अब आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर सीधे तौर पर महसूस होगा।

अगला एक सप्ताह रहेगा चुनौतीपूर्ण
​मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे शुष्क गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

सावधानी बरतें: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलते समय हाइड्रेटेड रहें और सिर ढककर रखें।

Share This Article