मिरर मीडिया, जमशेदपुर। टाटा डार्क हैरियर्स के 15 कारों में सवार एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो के साथ उनकी टीम भारत माता की जय कहते हुए एवं हाथों में तिरंगा लहराते हुए कार रैली शनिवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गयी। टाटा स्टील बिष्टूपुर थाना गेट के सामने कंपनी के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर का रैली की रवानगी की। इस अवसर पर उन्होने महात्मा गांधी और टाटा स्टील के संबंधों का वर्णन किया और बताया कि किस तरह राष्ट्र निर्माण में टाटा समूह की अहम भूमिका है।
12 राज्यों के 18 शहरों में घूमते हुए यह रैली 7500 किमी की दूरी तय करनी है। इससे पहले रैली आगरा, लखनऊ, वाराणसी, बोधगया से होते हुए शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे थे जिसके बाद शनिवार को जमशेदपुर से सुबह उनकी टीम अब कोलकाता के लिए रवाना हुई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को एनएसजी का प्रतीक बैनर लिए हुए लगातार हूटर के साथ वे दोमुहानी से प्रवेश कर साईं मंदिर से होकर सीधे और मर्करी मैदान पहुंचे। जहां उनकी कोरोना जांच की गई। इस अवसर पर टीम का नेतृत्व कर रहे एनएसजी के कर्नल ओएस राठौर ने बताया कि जमशेदपुर उनके मार्ग में शामिल नहीं हुआ था लेकिन उन लोगों ने जमशेदपुर की तरफ इसलिए रुख किया क्योंकि टाटा देश की बड़ी धरोहर है उनके प्रति आभार व्यक्त करना था।