नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की झारखंड इकाई ने संगठन को मजबूत करने और छात्र राजनीति को धार देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसी क्रम में छात्र नेता गोपाल कृष्णा चौधरी को झारखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं छात्र संघ चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गोपाल कृष्णा चौधरी छात्र राजनीति के एक जुझारू, समर्पित और लोकप्रिय चेहरे माने जाते हैं। उन्होंने हमेशा छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया। धनबाद जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार 3 वर्ष 6 माह तक उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया। कुलपति प्रो. सुखदेव भोई के कार्यकाल में उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की—जिसमें आठ घंटे की विश्वविद्यालय तालाबंदी, चरणबद्ध धरना और प्रदर्शन शामिल थे। आंदोलन के दौरान मुकदमे भी झेले, पर छात्रों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटे।
वे पूर्व में NSUI झारखंड के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और अपने कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हर जिम्मेदारी को उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा और छात्रों के विश्वास के साथ निभाया।
एनएसयूआई झारखंड परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में छात्र संघ चुनावों में संगठन नई ऊंचाईयों को छुएगा।
बधाई देने वालों में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व मंत्री बना गुप्ता, धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, ए.र. साहब, सुशील सिंह, रवि पासवान, देवेंद्र पासवान, सनी सिंह, राज रंजन सिंह, सोहेल अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।