अपराधी सुधीर दुबे पंजाब के सिंगरौली से गिरफ्तार, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले है दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वांटेड सुधीर दुबे को झारखंड पुलिस ने पंजाब के सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले की पुष्टि अभी तक प्रशासन ने नही किया है। लेकिन सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि सुधीर दुबे को पंजाब के सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पंजाब में गुरुवार रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। उस वक्‍त वह एक होटल में अपने साथियों के साथ ठहरा था। बता दें कि अपराधी सुधीर दुबे बक्सर जिला के ढकाइच का रहने वाला है जो अखिलेश सिंह के गिरोह में ही शामिल था। हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैंं। कभी सुधीर दुबे गैंगस्टर का गुर्गा हुआ करता था। कुछ अनबन हाेने के बाद अब उसने जमशेदपुर में अखिलेश सिंह के सामांतर अपना गैंग खड़ा कर लिया है और लगातार चुनौती दिया करता था। गिरफ़्तारी के बाद सुधीर के परिचितों को इस बात की भी आशंका है कि कही कुछ अनहोनी ना हो जाए। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *