बागबेड़ा : फायरिंग मामले में तीन पिस्टल व कारतूस के साथ दोनों पक्षों से आठ गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बागबेड़ा के सिदो-कान्हो मैदान के सामने अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और विजय कुमार उर्फ मोनू के बीच 11 फरवरी को फायरिंग मामले में पुलिस ने कुल तीन पिस्टल और कारतूस के साथ दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया कन्हैया सिंह और मोनू सिंह दोनों गिरोह ने घटना के दिन एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। मोनू सिंह ने 10 राउंड गोलियां चलाई जबकि कन्हैया सिंह की ओर से दो राउंड फायरिंग की गई थी। इस आपराधिक मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। कन्हैया सिंह ने मोनू सिंह की सास की जमीन को जबरन खरीदने का दबाव बना रहा था। इस मामले में एक पक्ष से कन्हैया सिंह के अलावा ज्योति प्रकाश सिंह, सुनील कुमार पासवान और बंटी सिंह उर्फ पोलू और दूसरे पक्ष से विजय सिंह उर्फ मोनू, सिकंदर, रॉनी और किशन साव को गिरफ्तार किया गया है। एक पक्ष से शीला देवी ने कन्हैया सिंह, अमित कुमार उर्फ राम बाबू, अंकित कुमार शर्मा उर्फ राम बाबू, बंटी सिंह उर्फ पोलु, ज्योति प्रकाश उर्फ गुड्डुन, सोनू सिंह के साथ 6 से 7 अन्य के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरे पक्ष से कन्हैया सिंह ने विजय सिंह उर्फ मोनू सिंह, पिंटू प्रसाद, बंटी प्रसाद, सिकंदर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद और रौनीत कुमार के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बता दें कि गुरुवार की देर रात हुए जमीन विवाद में अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और विजय कुमार उर्फ मोनू के बीच कुल बारह राउंड फायरिंग हुई थी। इसमें दस राउंड फायरिंग विजय कुमार सिंह उर्फ मोनू की ओर से की गई थी, जबकि दो राउंड फायरिंग कन्हैया सिंह की ओर से किया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *