कार्रवाई : पुलिस ने बिरसानगर में अवैध शराब भट्‌ठी को किया ध्वस्त, गोलपहाड़ी से अवैध शराब जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग नाला में चल रहे अवैध महुआ शराब चुलाई भट्‌ठी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां पुलिस ने 1 अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया।

एक अन्य छापामारी में परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी में 2 अवैध शराब बिक्री स्थल से अवैध शराब जब्त किया गया। छापामारी दल ने वहां से 12000 किलोग्राम जावा महुआ व 120 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। वहीं कारोबारी भागने में सफल रहा। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *