संपत्ति विवाद को लेकर भाइयों के बीच मारपीट, चार घायल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच मारपीट में दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। मामला सिदगोड़ा के विद्यापति नगर का है। जहां बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार तीनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हुई है। भाइयों के बीच कुछ अरसे से संपत्ति विवाद चल रहा था। आज आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विद्यापति नगर स्थित नेताजी रोड में तीन भाइयों का परिवार रहता है। इनमें बड़ा भाई अशोक कुमार सिंह, मंझला भाई लक्ष्मण कुमार सिंह और छोटा भाई दीपक कुमार सिंह शामिल है। तीनों भाईयों के बीच संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। बावजूद इसके मकान को लेकर बड़े भाई अशोक और छोटे भाई दीपक के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से हुई मारपीट में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्‍पताल ले जाया गया है। पुलिस ने दोनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *