जमशेदपुर : जिला में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्कूलों की समय में परिवर्तन की मांग उठने लगी है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव कर उसे सुबह 06.30 बजे से 11.30 बजे करने की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार से की है। बता दें कि गर्मी का तल्ख तेवर अप्रैल महीने से शुरू हो गया है। वर्तमान में जमशेदपुर शहर अभी से लू की चपेट में हैं। इस संबंध में लू अलर्ट भी जारी किया गया है। शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में बदलाव की उम्मीद भी नहीं है।
वर्तमान में स्कूलों में 1 अप्रैल से 30 जून तक (ग्रीष्म कालीन) व्यवस्था के तहत विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 बजे दोपहर 1 बजे तक करने का र्निदेश प्रभावी है। यह र्निदेश ग्रीष्म अवधारणा के प्रतिकूल है क्योंकि ग्रीष्म काल में दोपहर 12 बजे से 2 बजे का मध्य का समय सर्वाधिक तपिश वाला होता है और समय में 05 से 14 आयु वर्ष के बच्चों को स्कूल में बनाएं रखना छात्रों के स्वास्थ्य हित में सही नहीं है। इसके अलावा उच्च व माध्यमिक कक्षाओं के बच्चे जो 4 से 5 किमी दूरी तय कर विधालय आते हैं, उनका स्कूल छुट्टी के समय इस तपिश भरी गर्मी में घर के लिए वापस जाना उन बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत असर डालेगा।
इसलिए जमशेदपुर अभिभावक संघ इस तपिश भरी गर्मी के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गलत असर को ध्यान में रखते हुए वर्तमान के स्कूलों के समय सारिणी पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
बढ़ता गर्मी का प्रकोप, स्कूलों के समय में परिवर्तन की उठने लगी मांग

Leave a comment