जुबिली पार्क में पार्किंग की समस्या, जायजा लेने निकले अधिकारी, दोपहिया वाहनों के पड़ाव की होगी वैकल्पिक व्यवस्था

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा जुबिली पार्क में आ रहे पार्किंग की समस्या को देखने व उसके समाधान के लिए प्रारूप बनाने के लिए अवलोकन किया गया।

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही दोपहिया वाहनों के पड़ाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जा सके। इसके लिए टाटा स्टील, टीएसयूआईएसएल की बैठक कर प्रस्ताव दिया जायेगा। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू रूप से संचालित हो सके व पर्यटन का विस्तार किया जा सके।

जुबिली पार्क व चिड़िया घर में घूमने के लिए जमशेदपुर, आस पास के क्षेत्रों बंगाल व अन्य राज्यों से भी पर्यटक आते हैं। लेकिन सही जानकारी पार्किंग की नहीं होने के कारण लोग जहां-तहां पार्किंग कर देते हैं, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगती है। इस दौरान कार्रवाई में यातायात पुलिस द्वारा कई बार जुर्माना व वाहन उठाव भी किया जाता है। बता दें कि इस समस्या के समुचित समाधान निकालने के लिए जिला उपायुक्त द्वारा निरीक्षण कर वैकल्पिक उपाय निकालने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था। विशेष पदाधिकारी के साथ निरीक्षण में पार्किंग के नोडल नगर प्रबंधक शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *