जमशेदपुर : दुर्गापूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए अधिक संख्या में वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों व अभियंताओं की आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति की जाती है। जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी आदेश में कहा कि विधि व्यवस्था कार्य के लिए मुख्यालय में रहना अति आवश्यक है। इसे लेकर जिले में पदस्थापित सभी वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों व अभियंताओं को निदेशित किया गया है कि 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2023 तक मुख्यालय में ही रहेंगे। विशेष परिस्थिति में जिला उपायुक्त से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे।
15 से 25 अक्टूबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, दुर्गापूजा को लेकर डीसी के आदेश

Leave a comment