धनबाद मंडल रेल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2025: प्रतिभाओं को मिला सम्मान

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। राजभाषा पखवाड़ा 2025 के अवसर पर दिनांक 29.09.25 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में प्राप्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किए। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, धनबाद मंडल में दिनांक 15.09.25 से 26.09.25 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें अधिकारी राजभाषा क्विज, कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाक् प्रतियोगिता तथा राजभाषा क्विज प्रतियोगिता शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में कुल 30 विजेता अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024-25 के दौरान कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 11 अधिकारियों और 30 कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....