मिरर मीडिया : एक बार फिर मौसम बेईमान होने वाला है। मौसम में उतार-चढ़ाव फिर परेशान कर सकता है। आपको बता दें की पश्चिमी विक्षोभ के कारण धनबाद के साथ ही पड़ोस के जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा समेत पूरे झारखंड का माैसम प्रभावित होने जा रहा है।वहीं माैसम विभाग ने भी ठंड में बेमाैसम की बारिश होने की चेतावनी दी है। 9 फरवरी को झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
जबकि मौसम 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन के होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है। यानी 9-10 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे झारखंड में दिख सकता है।