धनतेरस पर जमकर धनवर्षा, परंपरा निभाने के लिए लोग खूब कर रहे खरीददारी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय पर्व दीपावली की शुरुआत शनिवार को हो गई। हालांकि इस बार लोग दुविधा में थे कि शनिवार या रविवार किस दिन धनतेरस मनाए। लेकिन तमाम कंफ्यूजन के बीच आज लोग खरीददारी करने बाज़ार पहुंच रहे है। कुछ लोग शनिवार को धनतेरस मना रहे है तो रविवार को धनतेरस का पर्व मनाएंगे। बाज़ार में भीड़ को देख कर ऐसा लग रहा है कि देर रात तक लोगों की खरीददारी चलती रहेगी। परंपरा निभाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। गरीब से अमीर तक खरीददारी करने बाज़ार पहुंच रहे है। इस शुभ मौके पर अपने घरों में कुछ न कुछ ले जा रहे है। सबसे अधिक आभूषण और वाहनों की बिक्री हो रही है। दोपहिया व चार पहिया की पहले से ही बुकिंग थी। इसके अलावा, कपड़ों, बर्तन तथा इलेक्ट्रानिक उत्पादों के दुकानों में भी जबरदस्त भीड़ है।

महिलाओं की काफी भीड़ दिख रही है। धनतेरस की दिन झाड़ू की खरीददारी शुभ माना जाता है। इसलिए बाज़ार आई हर महिला के हाथ में झाड़ू दिखा। कई दुकानों पर तो लोग अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार करते रहे। लोग चांदी व सोने के सिक्कों से लेकर गहनों तक की जमकर खरीदारी कर रहे है।

बाज़ारों में भीड़ की वजह से शहर में कई जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी। जाम के कारण लोग परेशान दिखे। पुलिस जाम न लगे इसके लिए भरपूर प्रयास कर रही, लेकिन फिर भी जाम से निजात नहीं मिल रहा। जाम में फंसे लोग भी इस दिन को यही बोल रहे थे कि चलो दो दिन की बात है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *