मोबाइल न मिलने पर इंटर की छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान : SNMMCH में चल रहा था इलाज

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: मोबाइल की जिद में इंटर की छात्रा गीता कुमारी (17) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उन्होंने उसे दो महीने के भीतर मोबाइल खरीदकर देने का भरोसा दिया था, लेकिन किशोरी इतनी अधीर थी कि उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया।

घटना के बाद परिजनों ने उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परीक्षा देने के बाद बिगड़ी तबीयत, नहीं बच सकी जान

मृतका के भाई बिजेंद्र गोप ने बताया कि गीता इंटर की परीक्षा दे रही थी। 22 फरवरी को उसने अपनी परीक्षा दी, लेकिन 23 फरवरी से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, इलाज के बाद वह ठीक हुई और परीक्षा देने भी गई, लेकिन फिर से तबीयत खराब हो गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

Advertisement

गरीब परिवार से थी छात्रा, पिता थे राजमिस्त्री

परिजनों के अनुसार, गीता एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता अनिल गोप राजमिस्त्री का काम करते हैं। गीता ने मोबाइल फोन की मांग की थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण तुरंत मोबाइल खरीद पाना संभव नहीं था।

फिर भी परिजनों ने दो महीने के भीतर मोबाइल लाकर देने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं मानी और कब उसने जहर खा लिया, इसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....