मिरर मीडिया :74 गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम के आयोजन किये जाएंगे। इसी क्रम में धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में होने वाले आयोजन पूर्व की भांति की जाएगी। जिसमें परेड और भव्य झांकी की व्यवस्था होगी। सभी विभागों को झांकी में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को परदर्शित किया जाएगा।
तय कार्यक्रम के अनुसार
1. गोल्फ ग्राउंड, धनबाद (मुख्य समारोह स्थल) – 9:00 पूर्वाहन
2. धनबाद समाहरणालय – 10:10 बजे पूर्वाहन
3. पुलिस अधीक्षक, धनबाद – 10:20 बजे पूर्वाहन
4. अनुमंडल कार्यालय, धनबाद 10:30 बजे पूर्वाहन
5. मिश्रित भवन, धनबाद – 10:40 बजे पूर्वाहन
6. रेडक्रॉस, सोसाइटी भवन – 10:50 बजे पूर्वाहन
7. पुलिस लाइन, धनबाद – 11:00 बजे पूर्वाहन
8. गांधी सेवा सदन – 11:30 बजे पूर्वाहन
विदित हो कि 20 से 24 जनवरी तक परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले परेड में कोलफील्ड स्कूल की बैंड पार्टी भाग लेंगे। परेड समारोह में डीएपी के 2 प्लाटुन, जैप का एक प्लाटुन, एनसीसी का एक प्लाटुन, आरपीएसएफ का एक प्लाटुन, भारतीय स्काउट एवं गाइड का एक प्लाटुन, सीआईएसफ धनबाद के दो प्लाटुन, सीआरपीएफ का एक प्लाटुन और होमगार्ड का एक प्लाटुन शामिल होंगे।
इन विभागों द्वारा निकाली जाएंगी झांकियां
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को केंद्रीत करते हुए झांकियां निकालने की तैयारी का निर्णय लिया गया। जिसमें कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उत्पाद विभाग, टाटा स्टील जामाडोबा,बीसीसीएल, जिला शिक्षा अधीक्षक सर्व शिक्षा अभियान, वन विभाग, अग्निशामक विभाग, रेड क्रॉस सोसाइटी, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस, जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, गव्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, कैशलेस अभियान, धनबाद नगर निगम, जेएसएलपीएस द्वारा झांकी निकाली जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य/प्रदर्शन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह स्थल पर परेड पुरस्कार/ मेधावी छात्रों/ खेल/ सांस्कृतिक/कला/अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मेडल/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी/संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि को सूची तैयार कर कमेटी को समर्पित करने का निर्देश दिया।

