सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी ने पृथ्वी राज चौहान की जयंती पर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्म निर्भर बनाने और शिक्षा एवं स्वस्थ की दिशा में लगातार काम कर रही ये सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव अमल दास एवं संचालन रामाशीष कुमार चौहान ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह एवं श्वेता किन्नर उपस्थित हुए। इस बाबत अनुपमा सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति इतनी बड़ी सोच रखने वाली ये संस्था तारीफ के काबिल है जो इस तरह महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। अनुपमा ने हम संस्था को हर संभव मदद कराने को आश्वासन दिया है।

वहीं स्वेता किन्नर ने बताया कि संस्था की मैं आभारी रहूंगी की संस्था महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्म निर्भर करा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर प्रसाद, अर्जुन पांडे, प्रभा सिंह, ललिता चौहान, सीता गुप्ता, सुनीता वर्मा,पूनम कुमारी, नेहा कपूर, सुनीला देवी, के अलावे सेकडो महिलाए उपस्थित थे।