डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत नवनियुक्त 18 कर्मियों को आज समाहरणालय में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान और निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
ये नियुक्तियां जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा की गई हैं। चयनित कर्मियों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), कंप्यूटर सहायक और लेखा सहायक के पद शामिल हैं। सभी नवनियुक्त कर्मियों को उनके आवंटित प्रखंडों में शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची
नाम, पदनाम और आवंटित प्रखंड
विशाल मोदक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बहरागोड़ा
राम नाथ महतो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पोटका
गुरु चरण महतो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी घाटशिला
संजीत कुमार पाल लेखा सहायक पोटका
लिपु घोष लेखा सहायक पटमदा
सुंदर मार्डी लेखा सहायक बहरागोड़ा
चंदन टुडू लेखा सहायक चाकुलिया
काशीनाथ सीट कंप्यूटर सहायक डुमरिया
रेणुका लकड़ा कंप्यूटर सहायक मुसाबनी
चांदराय हेम्ब्रम कंप्यूटर सहायक चाकुलिया
नरोत्तम कुमार रजनीश तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) बहरागोड़ा
राजेश रौशन तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) चाकुलिया
संजीव कुमार तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) घाटशिला
संजय टुडू तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) चाकुलिया
शीतल महापात्रा तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) पटमदा
अभिषेक पाल तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) मुसाबनी
संतु कुमार सिंह तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) पोटका
श्री चंद्रशेखर महतो तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) घाटशिला
(बैकलॉग)