विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

धनबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर पौधा लगाया और प्रकृति को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर, समिति के सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, कुमार मधुरेन्द्र सिंह, अनिल भगत, बेनजीर परवीन, डॉ. जिम्मी अभिषेक, आजीवन सदस्य लीला मांझी, कलीम मियां, लक्ष्मीनारायण सहित कई अन्य सदस्य और समाजसेवी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, वातावरणीय असंतुलन और हरित पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज के हर वर्ग से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में भी हुआ पौधारोपण

इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर और अनुमंडल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना था। अधिकारियों और कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी नियमित रूप से करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।