मिरर मीडिया : डी ए वी राष्ट्रीय खेलों का समापन आज खेल गांव रांची में सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि डी ए वी का राष्ट्रीय खेल तीन दिनों से चल रहा था। जिसमे पूरे भारत से आए डीएवी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद के तीन बच्चों ने अपना मुकाम बनाकर डीएवी सिंदरी का मान बढ़ाया।
1.जय नारायण महतो (ऊंची कूद)- गोल्ड
2.अंकित कुमार (कुश्ती)- रजत
3.प्रशांत कुमार (मुक्केबाजी)-कांस्य पदक हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने शुभ कामना देते हुए कहा कि इन छात्रों ने अपना मुकाम हासिल कर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। यहां के बच्चों में असीम संभावना विद्यमान है। अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। आज अध्ययन के साथ शारीरिक विकास की आवश्यकता है। डीएवी नेशनल गेम्स में जो गेम्स हुए है उसके द्वारा इन छात्रों को अपनि प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। डी ए वी सिंदरी विकास के सतत प्रयास पर अग्रसर है और आने वाले समय में यहाँ असीम संभावना है। शारीरिक शिक्षक अमित कुमार और शिवानी सिंह ने भी शुभ कामना व्यक्त की।