धनबाद : वासेपुर के आरा मोड में गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र और उसके सहयोगी पर हुए गोलीबारी में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस घटना में इकबाल के सहयोगी ढिल्लू की मौत हो गई है। लेकिन अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इकबाल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वही उसके सहयोगी की मौत हो चुकी है। घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वही गम्भीर रूप से घायल इकबाल खान को दुर्गापुर रेफर किया गया है।

