जामताड़ा के मोहरा पुल के समीप सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। जामताड़ा के मोहड़ा पुल के समीप धर्मपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शमसुद्दीन मियां नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहडार गांव से मोटरसाइकिल लेकर कोयला लेने के लिए जामताड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में धर्मपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां शमसुद्दीन मियां की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही मोटरसाइकिल और मारुति भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना अहले सुबह 3:30 बजे की है। वहीं घटना के बाद कार में सवार चालक व उसके साथी मौके से फरार हो गया। घटना की खबर सुनते ही नारायणपुर बीडीओ प्रभाकर मिर्धा तथा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत पाठक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआवजा की घोषणा के बाद जाम समाप्त करवाया। शव को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भिजवा दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवाज़ा 1 लाख रुपये , अम्बेडकर आवास, विधवा पेंशन देने की घोषणा की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *