Dhanbad में आश्रयविहीन व्यक्तियों को अब आश्रय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें कि धनबाद नगर निगम अंतर्गत DAY NULM योजना के तहत् धनबाद में 3 आश्रयगृहों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें गोल्फ ग्राउण्ड के समीप महिला आश्रयगृह, PMCH Steel Gate के समीप एवं जुबेनाइल होम, बरमसिया के समीप पुरूष आश्रयगृह का संचालन किया जा रहा है।
जिसमें निम्न सुविधाऐ निःशुल्क दी जा रही है।
1. ठहरने की सुविधा 2. स्वच्छ पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था 3. स्नानागार एवं शौचालय की व्यवस्था 4. सुरक्षित परिवेश 5. मच्छरदानी की व्यवस्था 6. स्वच्छ बिस्तर, तकिया एवं कंबल की व्यवस्था 7. मुख्य सड़क से आश्रयगृह तक आवागमन की सुविधा 8. सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था 9. खाना बनाने हेतु रसोई की व्यवस्था
उक्त आश्रयगृह आश्रयविहीन व्यक्तियों के लिए संचालित किया जा रहा है। अतिवृष्टि के कारण आश्रयविहीन व्यक्ति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत आश्रयगृहों की सुविधा प्राप्त कर सकते है ।