जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर 2021 तक पांच दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्या ठाकुर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर रीति मुखर्जी तथा राज्य स्तर पर लक्ष्मी तिवारी द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमशेदपुर सदर गोलमुरी सह जुगसलाई पोटका तथा घाटशिला व 11 प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का संचालन 5 दिनों तक किया जाना है।